असम के मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मिले उत्तराखंड के राज्यपाल

उत्तराखंड(नैनीताल),शुक्रवार 29 मई 2026

उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह असम भ्रमण पर हैं। इस दौरान गुरुवार को उन्होंने गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा तथा असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट की।

गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से हुई भेंट के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने असम रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रसेवा में उसके महत्वपूर्ण योगदान तथा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। दोनों के मध्य राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य परंपराओं और पूर्व सैनिकों के हितों से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसके अतिरिक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन गुवाहाटी में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों राज्यपालों के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, सांस्कृतिक समृद्धि तथा राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। भेंटवार्ता के दौरान राज्यों के मध्य पारस्परिक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!