‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंत्री गणेश जोशी ने पौधारोपण किया

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 08 जून 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को शहीद दुर्गामल्ल मण्डल की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देहरादून के मक्कावाला क्षेत्र में एक फलदार पौधे का रोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्षारोपण इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में शहीद दुर्गामल्ल मण्डल के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, जिला उद्यान अधिकारी डी.के. तिवारी, लक्ष्मण सिंह रावत, मोहित खरोला, सुंदर सिंह कोठाल, अनुराग सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!