गणेश जोशी ने शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण किया

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 01 जून 2026

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने साेमवार काे देहरादून के शेरबाग रोड स्थित पार्क में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित कर उनके राष्ट्र निर्माण एवं देश सेवा में दिए गए योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले असंख्य वीर सपूतों में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा का नाम विशेष सम्मान और गौरव के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि देहरादून सहित समूचे गोरखा समुदाय के लिए कैप्टन थापा साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान के प्रतीक हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के वीर जवानों ने देश की आजादी के लिए जिस समर्पण, जज्बे और त्याग का परिचय दिया, वह राष्ट्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनके बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

मंत्री जोशी ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा के नाम पर देहरादून में भव्य द्वार के निर्माण के लिए ₹30 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि द्वार का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान मंत्री जोशी ने समिति के सदस्यों को इस प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज उपस्थित रहे। संस्थापक भोले महाराज ने इस प्रयास के लिए समिति के सदस्यों को बधाई दी इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया। इस अवसर पर नेपाली भाषा समिति अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, ज्योति कोटिया, वंदना ठाकुर, सपना मल्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!