127 इन्फैंट्री बटालियन को वर्ष 2025-26 का मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 25 अप्रैल 2026

उत्तराखंड सरकार ने 127 इन्फैंट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी (इकोलॉजिकल) गढ़वाल राइफल्स को वर्ष 2025–26 के लिए मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया है।

जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि बटालियन ने बीते वर्ष अपने निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत 8 लाख पौधरोपण करने के साथ-साथ “भागीदारी और जिम्मेदारी” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वनीकरण कार्यक्रम संचालित किए। इन पहलों के माध्यम से न केवल पौधरोपण के लक्ष्यों को सुदृढ़ किया गया, बल्कि आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना को भी बढ़ावा मिला।

उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान बटालियन की प्रतिबद्धता, अनुकरणीय कार्यशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उसके सतत प्रयासों का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!