पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को दी संतो ने श्रद्धांजलि

उत्तराखंड(हरिद्वार),बुधवार 20 मई 2026

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंन्द्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर चादर चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने दिवंगत नेता के निधन को प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि स्वर्गीय खंडूड़ी एक ईमानदार, अनुशासित और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सेना से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी कार्यशैली और सादगी से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संत समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, जयराम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज,महामंंडलेश्वरर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, गरीबदासिय संप्रदायाचार्य स्वामी रविदेव शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी स्वामी हरि चेतनानंद, स्वामी शिवम महंत सहित अनेक संत-महात्माओं ने श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!