केंद्र सरकार की योजनाओं से करोड़ों को मिला लाभ : मंत्री मदन कौशिक

उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल),शनिवार 13 जून 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पौड़ी में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल से पूरे देश की जनता खुश है।

केंद्र सरकार ने अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं को आम व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत सहित किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ हुआ है। कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार में भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला,विधायक राजकुमार पोरी, जिला मीडिया प्रभारी संजय बलूनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!