उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 17 नवंबर 2026
उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार तड़के सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए। हरिद्वार से चमोली जा रही यात्रियों से भरी बस गूलर बाजार के समीप अनियंत्रित होकर गूलर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
एसडीआरएफ के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई। बस हरिद्वार से चमोली जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही ब्यासी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ढालवाला पोस्ट और वाहिनी मुख्यालय से अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल पर भेजी गईं। निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में बचाव दल ने दुर्गम भूभाग और विषम परिस्थितियों के बीच अभियान चलाया।
एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कुल 26 घायलों को स्ट्रेचर की मदद से दुर्गम रास्ते से सड़क तक पहुंचाया गया। वहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में जान गंवाने वाले आठ लोगों के शव भी बस से निकालकर सड़क तक पहुंचाए गए और अस्पताल भेजे गए।
बचाव दलों ने घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस, प्रशासन, अन्य बचाव एजेंसियों और स्थानीय लोगों के समन्वित प्रयासों से राहत एवं बचाव अभियान पूरा किया गया।
घायलों की सूची
- मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।
- राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।
- अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।
- प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।
- अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।
- बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।
- आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।
- नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।
- राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।
- जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।
- पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।
- संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।
- वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।
- मुन्ना सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड, उम्र 28 वर्ष।
- सागर पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।
- खुशी भट्ट पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़, उम्र 19 वर्ष।
- एक व्यक्ति गंभीर (सीरियस) अवस्था में है, जिसका नाम व पता अज्ञात है। मौके पर कोई पहचान पत्र (आईडी) प्राप्त नहीं हुआ।
- परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।
- आसापंथ पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 64 वर्ष।
- पंकज कांडपाल पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 42 वर्ष।
- अंजू पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 32 वर्ष।
- आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
- रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।
- दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
- रामा प्रसाद घोष पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता, उम्र 62 वर्ष।
- नवीन पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 31 वर्ष।