सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी वापस लेने पर किया शॉकिंग खुलासा, बोलीं- गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार…

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता लाइमलाइट में बना हुआ है. कुछ दिन पहले ही सुनीता ने गोविंदा से तलाक की अर्जी वापस ली. अब एक्टर की पत्नी ने खुलासा किया है कि उन्होंने गोविंदा से तलाक न लेने का फैसला क्यों किया.

सुनीता ने तलाक का केस वापस लेने का फैसला क्यों किया, यह बताते हुए कहा कि गोविंदा और कोमल शादी करने का प्लान बना रहे थे. उन्होंने इशारा किया कि इसी वजह से उन्होंने कानूनी कदम पीछे लिया.

यह सब मामला तब सामने आया, जब राखी सावंत ने पब्लिक में स्टार की पत्नी सुनीता आहूजा से बात की, जिन्होंने बताया कि उन्होंने गोविंदा से तलाक की अर्जी वापस ले ली क्योंकि वह कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने का प्लान बना रहे थे. यह बातचीत तब हुई जब सुनीता ने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली और फिर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के बारे में एक चौंकाने वाला दावा किया.

राखी, जो मुंबई में पैपराजी से बात कर रही थीं. राखी ने कॉल स्पीकर पर रखी और सुनीता का साइड बताया. बातचीत के दौरान, सुनीता ने दावा किया कि उसने अपना तलाक का केस वापस लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि गोविंदा और कोमल शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे. सुनीता ने पिटीशन वापस लेने का कारण बताते हुए कहा, ‘मैंने कल तलाक का केस वापस ले लिया क्योंकि वो शादी करने के प्लान में थे वो लोग.’

राखी ने बताया कि वह सुनीता को अपना पूरा सपोर्ट देती हैं और कहा, ‘यह अच्छा है. जैसा मैंने कहा, तुमने केस वापस लेकर सही किया.’ फिर उन्होंने सुनीता से अपने फाइनेंशियल हितों की रक्षा करने के लिए कहा और बोला, ‘आप 200 करोड़ रुपये पर ध्यान दो. सब छोड़ो. दूसरी-तीसरी कोई आ गई ना, सब हडप लेगी. आप पहले अपने नाम सब कुछ कर लो प्लीज, मेहरबानी.’

बता दें, सुनीता ने करीब दो साल पहले तलाक की अर्जी दी थी, और उनके वापस लेने की बात गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ऑफिशियली कंफर्म की थी. सुनीता को 19 अगस्त को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ देखा गया. उनके आने के बाद शशि सिन्हा ने साफ किया कि उन्होंने अर्जी वापस ले ली है और दावा किया कि कपल के बीच सब ठीक है. उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट में सुनीता के गुस्से वाले रवैये से उनकी शादी में परेशानी के कयास लगाए जा रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *