सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी होते हैं और डर भी जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स चलते हुए Giant Wheel यानी बड़े झूले पर खड़ा नजर आ रहा है। इस दौरान वह झूला (Giant Wheel) लगातार घूमता हुआ दिखाई देता है।
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि शख्स काफी ऊंचाई पर खड़ा है और उसके आसपास किसी तरह की सुरक्षित जगह नजर नहीं आती। आप देख सकते हैं कि उस बड़े से झूले (Giant Wheel) पर खड़े रहना अपने आप में बेहद खतरनाक है। अगर ऐसे में जरा सा भी संतुलन बिगड़ता है, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो देखने वाले कई लोग इस हरकत को लेकर उस युवक को खरी-खोटी सुना भी रहे हैं।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कहां का है और इसमें दिखाई दे रहा शख्स कौन है? वीडियो के पीछे की पूरी कहानी भी सामने नहीं आई है। इसलिए इसके बारे में किसी तरह का दावा करना सही नहीं होगा। फिलहाल जो कुछ दिखाई दे रहा है, उसी के आधार पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।