उत्तराखंड विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : सुबोध उनियाल

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 03 नवंबर 2025

संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सोमवार को दो दिवसीय विशेष सत्र में कहा कि उत्तराखंड विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भविष्य के उत्तराखंड और विकसित राष्ट्र में उत्तराखंड की सहभागिता पर हमारा विशेष जोर होगा। राज्य के विकास में सभी का योगदान है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य के गठन की लड़ाई 1952 से शुरू हो गई थी। सबको उम्मीद थी कि राज्य अलग बनेगा तो विकास को गति मिलेगी। हमने छात्र जीवन से इस लड़ाई को देखा है। आज पूरी दुनिया पर्यावरण को लेकर चिंतित है। राज्य गठन से ज्यादा फॉरेस्ट कवर आज है। जंगलों से आम आदमी को जोड़ा। राज्य में संरक्षित क्षेत्र नेशनल औसत से ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज 100 से अधिक डिग्री कॉलेज हैं। हाई स्कूल और इंटर कॉलेज 4500 से ज्यादा हैं। प्रदेश में सड़कों में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। इस यात्रा में हमें सबकी उपलब्धि पर चर्चा करने के साथ ही भविष्य के उत्तराखंड और विकसित राष्ट्र में उत्तराखंड की सहभागिता पर फोकस रहेगा।

मंत्री ने कहा कि 25 वर्ष के इस यात्रा में 15 साल भाजपा और 10 साल कांग्रेस को जनता ने मौका दिया। राज्य निर्माण के समय 5 प्रतिशत गांव सड़क से जुड़े थे और 15 प्रतिशत से अधिक गांवों में बिजली नहीं थी। स्कूल दूर तक नहीं मिलते थे। हवाई,ट्रेन और संचार नेटवर्क में तेजी से विकास हुआ है। अब तक कुल 524 विधेयक इस विधानसभा से 25 साल में पारित हुए। राज्य में जी-20 जैसा महत्वपूर्ण आयोजन किया। राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार ने पिछले 11 साल में 2 लाख करोड़ उत्तराखंड जैसे राज्य को देकर विकास को धार देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!