विशेष सत्र में राज्य में भविष्य के विकास का रोड मैप होगा तैयार : धामी

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 03 नवंबर 2025

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ हुआ। राष्ट्रपति के अभिभाषण से पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उनका स्वागत किया।

स्वागत भाषण में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि राज्य ने अपनी 25 साल की यात्रा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, विज्ञान, महिला सशक्तिकरण समेत अन्य क्षेत्रों में ऊंचाइयां हासिल की हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड विधानसभा के इस विशेष सत्र में राज्य की विकास यात्रा पर चर्चा के साथ ही भविष्य का रोड मैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने 25 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की है। यह कालखंड आर्थिक वृद्धि, सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला कल्याण में अहम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!