श्रीदेव सुमन की जीवन गाथा हमेशा मातृभूमि की सेवा लिए प्रेरित करती रहेगी : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 25 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के जननायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन को नमन करते हुए कहा कि उनका समर्पण और संघर्ष से परिपूर्ण जीवन गाथा सदैव हमें मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान दिया। उनका संघर्ष समाज के लिए हमेशा प्रेरणा के रूप में याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!