राज्यपाल ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 18 सितम्बर 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को राजभवन परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

राज्यपाल ने कहा कि मां के प्रति सम्मान और धरती के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का यह एक छोटा सा प्रयास है। राज्यपाल ने सभी लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और प्रधानमंत्री की इस मुहिम में सहभागी बनें। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन और अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया ने भी ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!