10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड(उत्तरकाशी),मंगलवार 09 अप्रैल 2024

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला स्थित विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आगामी 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।

मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाट उद्घाटन का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाट उद्घाटन के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी। चैत्र मास के नवरात्र के दिन गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का मुहूर्त निकाला गया है।

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!