संवाद कार्यक्रम में भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह ने गिनाईं अपनी और सरकार की उपलब्धियां

उत्तराखंड(हरिद्वार),मंगलवार 09 अप्रैल 2024

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान कई विकास योजनाओं लागू कीं।

भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस उन्होंने अपनी विकास योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री रहने के दौरान प्रदेश के विकास और जनसुविधाओं के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री कार्यकाल में पहाड़ी गायों के अपग्रेडेशन के लिए चंपावत में फार्म स्थापित किया और बद्री गाय के रूप में पहाड़ी गाय का पेंटेंट कराया। अपग्रेडेशन के बाद बद्री गाय प्रतिदिन 4 से 5 लीटर दूध दे रही है। जिससे गाय पालन करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग के ढांचे को न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाया।

त्रिवेंद्र ने बताया कि चार साल मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान प्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र अटल आयुष्मान योजना, हरिद्वार में मेडिकल कालेज की स्थापना, जच्चा बच्चा सुपर स्पेशसलिटी हॉस्पिटल, भूपतवाला में तीस बेड का अस्पताल। रानीपोखरी में लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना, देहरादून में साइंस सिटी का निर्माण, हरिद्वार और लालढांग में डिग्री कालेज का निर्माण करने के साथ निजी क्षेत्र के साथ मिलकर स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में धार्मिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के फलस्वरूप प्रदेश में पर्यटन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। खानपुर क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना की जाएगी। जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। डेमोग्राफी चेंज को लेकर पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूसीसी लाकर सरकार ने इस संबंध में बड़ी पहल की है। बड़ी मात्रा में जमीनों को भी मुक्त कराया गया है।

कॉरिडोर को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसे लेकर अभी चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मकसद सुविधा देना है। किसी का नुकसान ना हो इसका प्रयास किया जाएगा। इसके पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत किया।

पत्रकार वार्ता के दौरान नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, विमल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!