मौसम के लिहाज से राज्य में चुनाव का उपयुक्त समय, उत्तराखंड 19 अप्रैल को होगी वोटिंग

उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होना है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौसम का पूरा साथ मिलने की उम्मीद है।उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार, अप्रैल माह में औसतन न्यूनतम तापमान 17.4 और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहता है। बारिश का औसत आंकड़ा 2.7 एमएम है।

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में सामान्यत अप्रैल महीने में अच्छी धूप खिलने से मौसम गर्म रहता है। इस बार भी गर्मी रहने की संभावना है। इसलिए चुनाव तिथि के आसपास मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दूसरी ओर शादियों का साया होने की वजह से इस दौरान परेशानियां हो सकती हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ.सुशांतराज के अनुसार अप्रैल माह में कुल पांच दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

18, 19, 20, 21 और 22 अप्रैल को पड़ रहे इन विवाह के शुभ मुहूर्त के साथ ही चुनावी तिथियां भी टकराने से विवाह वाले घरों में परेशानी बढ़ सकती है। वहीं मतदान के समय पोलिंग पार्टियां के लिए वाहनों का अधिग्रहण होगा। ऐसे में विवाह के लिए गाड़ियों की बुकिंग में दिक्कत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!