स्प्रिंग हिल्स स्कूल ने निवेशक समारोह  का आयोजन किया

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 03 अगस्त 2024

स्प्रिंग हिल्स स्कूल अजबपुर कला के प्रेक्षागृह में निवेशक समारोह  का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नौ तथा ग्यारह के छात्र-छात्राओं को विद्यालय से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों के निर्वाह हेतु चुना गया। जिसमें विद्यालय के हैड बॉय, हैड गर्ल के माता-पिता क्रमशः श्री कमल किशोर शर्मा/ श्रीमती नताशा शर्मा व श्री अशोक कुमार बिष्ट / श्रीमती लीला बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विद्यालय के निर्देशक श्री क्षितिज फरासी सुश्री प्रज्ञा अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ० डी.पी. पुरोहित, उप प्रधानाचार्य सुश्री पूर्णिमा सेमवाल, कोऑर्डिनेटर सुश्री सोमी सुश्री शीतल चंदेल व चुने गये छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी उपस्थित रहे। कक्षा नौ की छात्राओं द्वारा कार्यक्रम का आरंभ गणेश वन्दना से किया गया। पूर्व हैड बॉय, उज्जवल शर्मा व हैड गर्ल,अंशिका बिष्ट ने ससम्मान अपने बैच नव निर्वाचित हेड बॉय शरमन तिवारी पुत्र श्री मनोज तिवारी / श्रीमती अनीता तिवारी व हैड गर्ल प्रियाशी भट्ट पुत्री श्री प्रमोद भट्ट / श्रीमती पूजा भट्ट को सौंपा एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अपने बैच नर्वनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को सौंपे।

सांस्कृतिक कप्तान लावन्या वर्मा, पर्व भण्डारी, नेहल चमोली, मयक कुमार खेल कप्तान अनुज थापा, वरनीका, सक्षम थापा, प्रज्ञा पुरोहित, सम्पादिकीय कप्तान संस्कृति बहुगुण उज्जवल सेमवाल, हर्षित सिंह चौहान, हर्षित जोशी, अनुशासन कप्तान अलीना थापा, कार्तिके खत्री, पार्थं भारद्वाज शिवांश जोशी बद्री सदन अध्यक्ष अलवीरा अली, जनमेजय, प्रियांशी रावत, सुशांत नेगी, गंगोत्री सदन अध्यक्ष आ ति राणा, युगाक राणा, अक्षांश भट्ट, वैष्णवी माधवाल, केदार सदन अध्यक्ष राधिका पाल, विष्णु नौटियाल, दिव्यां डोभाल, अदिति शर्मा, यमनोत्री सदन अध्यक्ष वैष्णवी थापा, धानी, परिधि सकलानी, आर्यन भट्ट उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अशोक कुमार बिष्ट ने अपने अभिभाषण में विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की कार्य शैली को सराहा और कहा कि मैं अपने निर्णय पर पूर्णतय संतुष्ट व गौरवांवित महसूस करता हूँ कि मैंने अपनी पुत्री अंशिका बिष्ट के लिए स्प्रिंग हिल्स स्कूल का चयन किया। मुझे खुशी है कि आज वह प्ले ग्रुप से लेकर जीवन महत्वपूर्ण सोपान पार करने के लिए तैयार है। विद्यालय को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए अध्यक्ष भूपेन्द्र फरासी जी को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री रूपाजंली बहुगुणा, ऋतु बिष्ट, कंचन गुसाई, पूनम घिलडयाल, ममता और मोहित का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!