नैनीताल भाजपा मंडल ने लगाई आपातकाल के चित्रों की प्रदर्शनी

उत्तराखंड(नैनीताल),मंगलवार 25 जून 2024

भाजपा मंडल नैनीताल ने 25 जून, 1975 को देश में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किये गये आपातकाल के दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर नगर मॉल रोड स्थित रिक्शा स्टैंड पर उस दौरान के चित्रों की एक प्रदर्शनी लगायी गई। इसका शुभारंभ प्रदेश के वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट व नैनीताल विधानसभा की विधायक सरिता आर्या के साथ संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया था और उनके कोई भी चुनाव लडने पर रोक लगा दी थी। इसके विरोध में इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने 25 जून, 1975 को देश में आपातकाल लगा दिया था और देश के विपक्षी पार्टी के नेताओं व पत्रकारों को जेल में डाल दिया था। इसलिये आज के दिन को भारत का काला दिन कहा जाता है।

जिला अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिले के प्रत्येक मंडल में विचार गोष्ठी व फोटो प्रदर्शनी के जरिए कांग्रेस सरकार द्वारा लोकतंत्र पर किए गए जुल्म व अत्याचार को जनता को बताने का कार्य कर रही है। पूर्व में कांग्रेस विधायक रहीं और वर्तमान में भाजपा विधायक सरिता आर्या ने कहा कि आज के दिन उस समय की कांग्रेस सरकार ने भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों व व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को उनसे छीनकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। इस दौरान कार्यक्रम में छात्र संघ के पूर्व सचिव राहुल नेगी ने अपने दर्जन भर युवा साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

इस मौके पर फोटो प्रदर्शनी के कार्यक्रम संयोजक नितिन कार्की, सह-संयोजक नीतू जोशी व गजाला कमाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, जीवंती भट्ट, मीनू बुधलाकोटी, मीरा बिष्ट, तुषी साह, कनिका राणा, गीता साह, कविता त्रिपाठी, प्रो. ललित तिवारी, विक्रम रावत, भुवन बिष्ट, दया पोखरिया, मनोज जोशी, आशु उपाध्याय, संतोष कुमार, संतोष साह, भूपेंद्र बिष्ट, अतुल कुमार, मोहित साह, मनोज कुमार, अरुण कुमार, हरीश तिवारी, शैलेंद्र बिष्ट, सागर आर्या, विमल बिष्ट, रोहित भाटिया, संजय चंदेल, पंकज भट्ट, आनंद, रचित तिवारी व राजू बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!