मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री से की भेंट,मसूरी टनल,किमाड़ी मोटर मार्ग निर्माण का किया अनुरोध

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 30 जुलाई 2024

कृषि व ग्रामीण विकास विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से भेंट की। इस दौरान मसूरी टनल निर्माण और किमाड़ी मोटर मार्ग के निर्माण का अनुरोध किया।

इस माैके पर मंत्री जोशी ने मसूरी टनल परियोजना के संबंध मे चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मसूरी टनल का नवीन संरक्षण के साथ डीपीआर गठित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। मसूरी टनल निर्माण के बाद देहरादून मसूरी मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं रहेगी। इसके निर्माण के बाद स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ होगा। चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले तीर्थ यात्रियों को भी सहूलियत होगी।

इसके अतिरिक्त देहरादून से किमाड़ी होकर हाथीपांव मसूरी जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का अनुरोध भी किया। उन्होंने बताया कि देहरादून मसूरी मार्ग पर जाम होने के कारण इस मार्ग को बाईपास के तौर पर प्रयोग किया जाता है। कैबिनेट मंत्री ने किमाड़ी-मसूरी सड़क की महत्ता को देखते हुए केंद्रीय सड़क निधि के माध्यम से इस सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीआरएफ मद (केंद्रीय सड़क निधि) के माध्यम से प्रस्ताव भेजने पर अप्रूवल दिया।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, देहरादून मसूरी कनेक्टिविटी रोड, देहरादून रिंग रोड तथा देहरादून-पांवटा साहिब परियोजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!