भारत ने ऐतिहासिक चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया : अमित शाह

नई दिल्ली,बुधवार 18 सितंबर 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक देश एक चुनाव’ पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि भारत ने ऐतिहासिक चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में परिवर्तनकारी सुधार हो रहे हैं। आज इस दिशा में भारत ने ऐतिहासिक चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, क्योंकि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि यह स्वच्छ और वित्तीय रूप से कुशल चुनावों के माध्यम से हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने और संसाधनों के अधिक उत्पादक आवंटन के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने की मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को मंजूरी प्रदान कर दी। समिति ने देश में केन्द्र, राज्यों और स्थानीय निकायों के एक साथ चुनाव कराने से जुड़ी व्यवस्था पर अपनी सिफारिशें प्रदान की हैं। अब सरकार इस विषय पर व्यापक समर्थन जुटाने का प्रयास करेगी और समय आने पर इस पर संविधान संशोधन विधेयक लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!