राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

रविवार 03 नवंबर 2024 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – ग्रहयोग विपरीत, आकांक्षित सिद्धि में निराशा, व्यक्ति-विशेष से धोखे की आशंका, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, मानसिक कष्ट, व्यर्थ भ्रमण से धनहानि।
  2. वृषभ – शारीरिक कष्ट में कमी, पुरातन समस्याओं का समाधान, सामाजिक गतिविधियों में रुचि, धर्मके प्रति आस्था, सुख-शांति का अनुभव, यशमान में वृद्धि, विरोधी परास्त।
  3. मिथुन – आर्थिक पक्ष से संतोष, व्यापारिक वातावरण अनुकूल, पठन-पाठन में रुचि, स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार, सुसंदेश की प्राप्ति, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग।
  4. कर्क – चिरवांछित कार्य बनने से प्रसन्नता, उल्लास का वातावरण, अधीनस्थ सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, मनोरंजन की ओर रुझान।
  5. सिंह – परिस्थितियाँ भाग्य के प्रतिकूल, नवीन समस्याएँ उत्पन्न, विवाद होने की आशंका, कर्ज की अधिकता से परेशान, आय की तुलना में व्यय अधिक, यात्रा से हानि।
  6. कन्या – बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता, अध्ययन में रुचि, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, कुछेक मसला हल, व्यक्तित्व का विकास, यश-मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि, हर्ष भी।
  7. तुला – व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, जनकल्याण की भावना, आनन्द की अनुभूति, कर्ज की निवृत्ति, भोग-विलास में रुचि, धर्म में आस्था, आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता।
  8. वृश्चिक – विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, आर्थिक लाभ का सुयोग, पुरुषार्थ के प्रति रुचि, सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, वरिष्ठ जनों की सलाह से कामयाबी।
  9. धनु – ग्रह स्थिति विपरीत, व्यक्ति-विशेष से विश्वासघात, व्यर्थ भ्रमण, मित्रों से तनाव, आर्थिक हानि संभव, व्यवसाय से असंतुष्ट, समस्याओं से परेशानी, शत्रु सक्रिय।
  10. मकर – आरोग्य सुख, आर्थिक पक्ष में प्रगति, विवादास्पद मसला हल, राजकीय पक्ष से लाभ, योजना की शुरुआत, आपसी संबंध मधुर, आवागमन में लाभ, धार्मिक कार्यो सम्पन्न।
  11. कुम्भ – व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति, सुसमाचार की प्राप्ति, परिवार में हर्षो्लास का वातावरण, अध्यात्म में रुचि, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, धार्मिक स्थलों की यात्रा।
  12. मीन – पारिवारिक समस्याएँ सुलझने की ओर, अभीष्ट लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, कर्ज की निवृत्ति, वैवाहिक अड़चनें समापन पर, सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!