राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

शनिवार 03 अगस्त 2024

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – दिनचर्या व्यवस्थित, स्वयं का निर्णय हितकर, यश में वृद्धि, शेष समय अशुभ, प्रगति में अवरोध, वैवाहिक अड़चनें, अकेलेपन की अनुभूति।
  2. वृषभ – उन्नति का मार्ग प्रशस्त, कर्ज की निवृत्ति, जीवनसाथी से सामंजस्य, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, वरिष्ठजनों से सम्पर्क।
  3. मिथुन – पराक्रम में वृद्धि, परिस्थितियाँ अनुकूल, सम्पत्ति विषयक मसला हल, सुसंदेश की प्राप्ति, सद्विचारों का उदय, आनन्द की अनुभूति, राजकीय पक्ष से लाभान्वित।
  4. कर्क – कार्यों में गतिरोध, समस्याएँ प्रभावी, मानसिक तनाव, यात्रा सुखद, शेष समय उन्नतिकारक, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, भोग-विलास में रुझान।
  5. सिंह – आर्थिक प्रगति, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, मान-सम्मान में वृद्धि, शेष समय में जोखिम से नुकसान, पारिवारिक उलझनें, विवाद की आशंका।
  6. कन्या – कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति, अपने स्तर को बनाये रखने के लिए व्यय, जीवनसाथी से सानिध्य, आपसी संबंधों में मधुरता, आनन्द की अनुभूति।
  7. तुला – अधूरे कार्यों की पूर्ति, पूँजी का प्रतिफल, आशानुकूल घटना घटित, स्वयं का निर्णय लाभप्रद, पठन-पाठन में रुचि, मानसिक राहत, हर्षोललास का वातावरण, यात्रा।
  8. वृश्चिक – समय आशा के विपरीत, स्वजनों से विवाद, संबंधों में कटुता, शेष समय शुभफलदायी, महत्वपूर्ण उपलब्धि, मंगलकृत्य सम्पन्न, वाहन सुख।
  9. धनु – दिनचर्या व्यवस्थित, विचारित कार्यों में उन्नति, नवसम्पर्क का सुयोग, शेष समय कष्टकर, प्रेम संबंधों में कटुता, आर्थिक हानि।
  10. मकर – दिनमान अनुकूल, आपसी संबंधों में अत्यधिक प्रगाढ़ता, धन संचय में रुचि, राजनैतिक क्रियाकलापों में अभिरुचि, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर।
  11. कुम्भ – भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, योजना की पूर्ति हेतु प्रयत्तशील, पारिवारिक खुशी, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय।
  12. मीन – व्यावसायिक हानि, सहयोगियों से असहयोग, प्रियजनों से मतभेद, शेष समय बेहतर, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, प्रसन्नता भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!