राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

शनिवार 27 जुलाई 2024 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – दिनचर्या अव्यवस्थित, आरोग्य सुख में कमी, पारिवारिक वैमनस्यता, शेष समय में परिस्थितियों में सुधार, व्यापार में धन निवेश।
  2. वृषभ – समय अनुकूल, स्वास्थ्य बेहतर, स्वनिर्णय हितकर, हर्ष भी, शेष समय में कार्य व्यवसाय में विफलता, अपेक्षित सहयोग का अभाव।
  3. मिथुन – नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर, आय के नवीन स्रोत, रचनात्मक गतिविधियों में वृद्धि, ऋण भुगतान।
  4. कर्क – विचारित कार्यों के प्रगति हेतु विचार विनिमय, इच्छानुकूल घटनाएं घटित, सुसमाचार की प्राप्ति से हर्ष एवं उललासमय वातावरण, स्थान परिवर्तन में कार्यक्रम।
  5. सिंह – लाभ में कमी, निजी इच्छापूर्ति में बाधा, बढ़ते हुए खर्च से चिन्तित, अकारण भ्रमण, शेष समय में व्यक्तिगत समस्या का हल, मानसिक शांति।
  6. कन्या – समय अनुकूल, व्यापार में धन निवेश, पारिवारक प्रसन्नता, नवीन उपलब्धि, शेष समय में कार्यों के प्रति उदासीनता, शत्रु सक्रिय।
  7. तुला – व्यावसायिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, इच्छित योजना का सुपरिणाम प्राप्त, बकाए धन की प्राप्ति, मेल-मिलाप में रुचि, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर।
  8. वृश्चिक – विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, जीवन साथी से सामंजस्य, आपसी प्रसन्नता।
  9. धनु – व्यवसाय में असफलता, आरोग्य सुख में कमी, दुर्जनों से कष्ट, शेष समय में लाभ का सुयोग, बहुप्रतीक्षित कार्यों के बनने से प्रसन्‍नता।
  10. मकर – स्वास्थ्य में सुधार, पारिवारिक उलझनों में कमी, सुयश की प्राप्ति, शेष समय में योजना अधूरी, समस्याओं से मन दुविधामय।
  11. कुम्भ – अभीष्टकार्यों मेंसफलता का सुयोग, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, विवादास्पद मसला हल, शत्रु पराभूत, आपसी सम्बन्ध मधुर, सामाजिक कार्यों में वृद्धि।
  12. मीन – पराक्रम से कार्य व्यवसाय में अनुकूलता, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह आहार-विहार में नवीनता, किसी के माध्यम से व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!