राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

सोमवार 24 जून 2024 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – व्यक्तित्व का विकास, बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, अध्यावसाय की ओर रुझान, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन, चित्त प्रफुल्लित।
  2. वृषभ – आर्थिक व्यावसायिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, कठिनाइयों का निवारण, उच्चाधिकारियों से लाभ, दाम्पत्य जीवन मधुर, लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त, खुशी भी।
  3. मिथुन – स्वास्थ्य में शिथिलता, व्यक्ति विशेष से हानि की सम्भावना, वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य, भौतिक सुख सुविधा में कमी, दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति।
  4. कर्क – स्वविवेक से लिया गया निर्णय व किया गया कार्य हितकर, अधिकारियों से आशानुकूल सहयोग, वाद-विवाद का समापन, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।
  5. सिंह – कार्य व्यवसाय में उन्नति हेतु सुपरिचितों से विचार-विमर्श, अधूरी योजना साकार, बकाए धन की प्राप्ति, आपसी सम्बन्धों में सुधार, यात्रा से मन प्रसन्न।
  6. कन्या – भाग्योनतति हेतु नवीन आयाम, नवयोजना का श्रीगणेश, दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत, परोपकार की भावना जागृत, पूँजी का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त।
  7. तुला – अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, प्रतियोगिता में असफलता, वैवाहिक जीवन में आपसी मतभेद, व्यक्तिगत समस्याओं से अशांति।
  8. वृश्चिक – भाग्य उन्नति में सहायक, कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, जटिल समस्या का संतोषजनक समाधान, दाम्पत्य जीवन मधुर, नवस्थलों की यात्रा से खुशी।
  9. धनु – व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति की दिशा में प्रयास, राजनैतिक कृत्यों की ओर रुचि, आकस्मिक लाभ का सिलसिला, शत्रु हानि पहुँचाने में असफल, मन प्रसन्‍न।
  10. मकर – समझदारी से लिया गया निर्णय लाभप्रद, प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग, किसी योजना का सुपरिणाम प्राप्त, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, भौतिक सुख की प्राप्ति।
  11. कुम्भ – व्यापारिक पक्ष में निशा, धन का अभाव, किसी मुद्दे पर तनाव, दूसरों की गलत-फहमी के शिकार, पारिवारिक उलझनें, वाहन से चोट-चपेट, दुर्घटना की आशंका।
  12. मीन कार्य व्यवसाय में विस्तार हेतु नवयोजना की शुरुआत, व्यक्तिगत समस्या का संतोषजनक समाधान, शुभ भावनाओं का उदय, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, मन खुश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!