मुख्यमंत्री ने सालम क्रांति के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 26 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद अल्मोड़ा के तहसील जैंती अंतर्गत धामदेव में सालम क्रांति दिवस पर सालम शहीद स्मारक के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए कुल 50 लाख की घोषणा की। इसमें पूर्व में शिक्षा मंत्री द्वारा की गई 25 लाख की घोषणा भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने मोरनौल जैंती से चौकुना दन्योला मोटर मार्ग का नाम अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सैनानी नरसिंह धानक के नाम पर किए जाने तथा उनकी स्मृति में उनके पैतृक गांव में स्मारक बनाए जाने की भी घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने सालम शहीद स्मारक स्थल का पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग द्वारा मास्टर प्लान बनाकर विकसित किए जाने, जैंती से मोर नौला तक मोटर मार्ग में हाटमिक्स एवं चौड़ीकरण का कार्य किए जाने, पनार नदी के सैमदेव नामक स्थान से धामदेव व कुटोली के टाबिसै तक पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने, कुसैल बैंड, जैंती, छाना, खरकुटा से थुवा सिमल तक लिंक मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने, ग्राम पंचायत पीतना में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किए जाने, भनोली के महाविद्यालय में सुविधाओं के विकास के लिए उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से परीक्षण कराए जाने, गांधी इंटर कालेज में चार कक्षों का निर्माण किए जाने, ध्याडी खोला एवं छाना धारकोटा में खेल मैदानों के लिए 25-25 लाख रुपये की धनराशि प्रदान किए जाने, सिल्दिया मल्ला में शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किए जाने के साथ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण किए जाने पर विचार किए जाने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!