कार खाई में गिरी, दो की मौत

उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल),शुक्रवार 25 अप्रैल 2025

शुक्रवार को जिले के पैठाणी व पौड़ी कोतवाली थानाक्षेत्र में एक एक सड़क दुर्घटना हो गई। पैठाणी में हुई दुर्घटना में चालक व एक अन्य महिला की मौत हो गई जबकि दोनो हादसों के चार घायल बच्चों को एयरलिफ्ट किया गया। शुक्रवार को पौड़ी के पैठाणी व भिताई मल्ली में हुए हादसे के घायल 4 बच्चों को रांसी से एयरलिफ्ट किया गया।

पैठाणी में हुए हादसे में बिजनौर निवासी कार चालक धमेंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ पौड़ी त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि हादसे में घायल बूंगा निवासी सुनंदा देवी की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल आरूषी व अनिकेत को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, पौड़ी के मासौ दाणाधार भिताई खंडाह मोटरमार्ग पर भिताई व मासौ के बीच हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल अखिल व अनमोल को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर रेफर किया गया है। मासौ दाणाधार भिताई खंडाह मोटरमार्ग पर भिताई व मासौ के बीच हुए हादसे में 7 बच्चों, वाहन चालक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। जिसमें से घायल अन्य व्यक्ति को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!