BJP को पहाड़ के बजाय मैदान में ज्यादा टेंशन, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में क्या समीकरण

उत्तराखंड में भाजपा के सामने मैदानी जिलों में प्रदर्शन सुधारने की चुनौती होगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा की 14 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, बसपा से चुनाव हार गई थी।

हालांकि विधानसभा व लोकसभा चुनाव में माहौल और मुद्दे पूरी तरह अलग होते हैं। विस चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव पर प्रभाव नहीं डालते। पर भाजपा के रणनीतिकार किसी भी स्तर पर चूक नहीं चाहते। इसलिए विधानसभा की इन सीटों पर भी अतिरिक्त ध्यान दिया जा रहा है।

हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा के तहत कुल 28 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इनमें से पचास फीसदी सीटों पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में आने वाली 14 में से भाजपा आठ सीटों पर जीत नहीं पाई थी।

जबकि नैनीताल लोकसभा क्षेत्र की छह सीट पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दावा है कि पार्टी राज्य की पांचों लोकसभा सीटों को बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रहेगी। उन्होंने कहा कि मैदान और पहाड़ सभी क्षेत्रों में भाजपा ने 75 फीसदी से अधिक मत हासिल करने का लक्ष्य रखा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!