राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

बुधवार 18 सितंबर 2024 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – सुख-साधन में कमी, कार्यों में अड़चनें, पारिवारिक समस्याओं से मन अशांत, प्रियजनों से विश्वासघात की आशंका, लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध।
  2. वृषभ – सामाजिक कृत्यों में अभिरुचि, विचारित कार्यों में अनुकूलता, जटिल समस्या का समाधान, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता।
  3. मिथुन – आर्थिक स्थिति के सुधार हेतु नवयोजना पर मित्रों से विचार विमर्श, धर्म में रुझान, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, आय के नवीन स्नोत, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि।
  4. कर्क – विशिष्टजनों के सम्पर्क से कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, मान-सम्मान-परककृत्य, पुराने विवाद के समापन से खुशी, परोपकार में प्रवृत्ति, आत्मिक शांति ।
  5. सिंह – शंका-कुशंका प्रभावी, व्यापारिक प्रगति में अवरोध, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, जोखिम के कार्य से नुकसान, सुखसाधन में कमी, क्रोध की अधिकता।
  6. कन्या – अधूरी नवयोजना की शुरुवात हेतु मित्रों से विचार विमर्श, कुछेक समस्याएँ सुलझने की ओर, बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, आपसी संबंधों में मधुरता।
  7. तुला – दिनचर्या व्यवस्थित, पराक्रम से कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूलता, धार्मिक कृत्य सम्पन्न, पारस्परिक संबंधों में प्रगाढ़ता, वाद-विवाद की निवृत्ति।
  8. वृश्चिक – सामयिक सिद्धि का प्रयास सार्थक, पुराने विवाद के समापन होने से खुशी, कार्य-व्यवसाय में लाभ, राजनैतिक कृत्यों में अभिरुचि, यात्रा संतोषजनक।
  9. धनु – आरोग्य सुख में कमी, कार्यों में गतिरोध, प्रियजनों से आपसी तकरार होने की आशंका, क्रोध की अधिकता, वाहन से भय, चोट-चपेट की संभावना।
  10. मकर – पठन-पाठन में अभिरुचि, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, यश-मान-प्रतिष्ठा ‘परक कृत्य सम्पन्न, साहसिक प्रयास प्रगति पर, मौजमस्ती में व्यय।
  11. कुम्भ – कार्य-व्यवसाय में प्रगति हेतु मित्रों के सहयोग हेतु विचार-विमर्श, धन सम्पत्ति विषयक मसला पक्ष में सुलझने को, स्थान-परिवर्तन में कार्यक्रम।
  12. मीन – शुभ भावनाओं के उदय से शांति, किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल, अधिकारी वर्ग से अनुकूलता, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, यात्रा सकुशल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!