सिडकुल की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से मिले पालिका अध्यक्ष

उत्तराखंड(हरिद्वार),रविवार 17 मई 2026

नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और सिडकुल की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को शिष्टाचार भेंट कर उन्हे सिडकुल की वर्तमान परिस्थतियों से अवगत कराया।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास, निवेश एवं औद्योगिक विस्तार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिडकुल क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं को सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जाना अत्यंत सराहनीय है, जिससे उद्योगों का विश्वास मजबूत होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सी एंड एस इलेक्ट्रिक लि. डीजीएम एचआर देवेंद्र शर्मा, ओम बायोटेक के रोहित भाटिया, श्री रक्षा इंडस्ट्रीज के मनोज पुंडीर, जिनीटी के भोला सिंह, एसएसई के सुनील चौधरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!