नव वर्ष की शुभकामनाएं, राज्य के विकास में भागीदारी का लें संकल्प : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 01 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नूतन वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लेना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया साल आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करें। बीते वर्ष हमने प्रगति की ऊंचाइयों को छुआ और यह सब देवतुल्य जनता के सहयोग, विश्वास और समर्थन से ही संभव हो पाया है। आइए, इस नए साल पर हम सभी मिलकर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!