हल्द्वानी के गांधी नगर नाले में मिली युवक की लाश, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

उत्तराखंड(हल्द्वानी),सोमवार 17 मार्च 2025

महानगर के मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह काफी पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाले को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!