मुख्यमंत्री ने किया पिथौरागढ़ जिला अस्पताल का निरीक्षण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 08 मई 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण के दौरान पिथौरागढ़ के बीडी पाण्डेय जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हाेंने इमरजेंसी व चिल्ड्रन वार्ड का दौरा कर भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर उपचार, दवाइयां व आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है व किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मरीजों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई के माध्यम से अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं।

इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा, दर्जा राज्यमंत्री हेमराज बिष्ट, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसएस नबियाल समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!