उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 20 सितंबर 2026
शहीद स्मारक में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा जिलों में चिन्हीकरण प्रक्रिया पूर्ण ना होने और देरी की व्यवस्था पर सभी राज्य आंदोलनकारियों में एक सुर में रोष व्यक्त किया और जिला प्रशासन की जांच कमेटी व शासन की हिला हवाली , और मुख्यमन्त्री की घोषणा झूठी साबित होती दिखाई दें रही हैं। आज की बैठक में राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी द्वारा राज्य आंदोलनकारी आश्रित प्रकोष्ठ का गठन करने की घोषणा की और वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्व ओम प्रकाश बहुगुणा के पुत्र पुष्कर बहुगुणा को आश्रित संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया और आकाश रावत जी महासचिव विपिन मनोड़ी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
आज बैठक का संचालन पूरण सिंह लिंगवाल और बैठक की अध्यक्षता केशव उनियाल द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं पुष्पलता सिलमाना के साथ ही युद्धवीर सिंह चौहान ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा क़ि मुख्यमन्त्री की घोषणा को 09-माह हो गये लेकिन शासन और प्रशासन राज्य आंदोलनकारी की लगातार उपेक्षा किये जा रहें हैं और आज तक जिला प्रशासन द्वारा राज्य आंदोलनकारियों की सभी जांच रिपोर्ट कहां हैं आखिर वह क्यों बेठक में नहीं रखी जा रही हैं जबकि कई आंदोलनकारी इसी आस में स्वर्ग सिधार गये।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती व द्वारिका बिष्ट के साथ ही प्रताप रावत ने कहा कि आखिर जनता केसे मुख्यमन्त्री की घोषणाओं पर विश्वास करें जब शासन और प्रशासन ही मुख्यमन्त्री की घोषणाओं को हवा में ही लिये हुये हैं। जिन शहीद परिवार व राज्य आंदोलनकारियों की उम्मीदें थी कि आज 25 वर्षों बाद भी पहचान के लिये सड़कों पर आना पड़ रहा हैं और कई इन्तजार में दिवंगत भी गये। यदि अगले सप्ताह तक सरकार व शासन ने राज्य आंदोलनकारियों के हित में जल्द कैबिनेट कर चिन्हीकरण व 10% क्षैतिज आरक्षण व रोजगार हेतु शीतलीकरण का शासनादेशों जारी नहीं किया तो जल्द सरकार को घेरने की प्रदेश स्तर पर तैयारी होंगीं। मुख्यतः केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , रामलाल खंडूड़ी , पूरण सिंह लिंगवाल , प्रदीप कुकरेती , युद्धवीर सिंह चौहान , विशम्भर दत्त बौंठीयाल , सुरेश नेगी , चन्द्र किरण राणा , गणेश डंगवाल , प्रताप रावत , सुरेन्द्र रावत , बिल्लू वाल्मीकि , मनोज नौटियाल (गोल्डी), धर्मानन्द भट्ट , सुदेश सिंह (मन्त्री) , यशोदा रावत , राधा तिवारी , राजेश्वरी नेगी , चन्द्रकिरण राणा , हरी सिंह मेहर , विरेन्द्र रावत , बीर सिंह रावत , विनोद असवाल ,प्रभाकर डबराल , बलबीर सिंह नेगी , सुशील विरमानी , सुधीर नारायण शर्मा , पुष्पलता सिलमाणा , द्वारिका बिष्ट , रामेश्वरी नेगी , राजेश्वरी परमार , तारा पाण्डे , रेवती बिष्ट , पुष्पा रावत , महेश्वरी कण्डारी , सुशीला चन्दोला , दुर्गा ध्यानी , माहेश्वरी कंडारी , संगीता रावत , विनोद असवाल , क्रांति अभिषेक , प्रभात डण्डरियाल , प्रभाकर डबराल , पुष्कर बहुगुणा , आकाश रावत , गोविन्द सिंह गुसांई , राजेश पान्थरी , विपिन मलोडी़ , सुशील बलूनी , उमेश रावत , साबी नेगी , संगीता रावत , सुलोचना नोडियाल , सुमति पडियार , दुर्गा बहादुर क्षेत्री , गीता नेगी , रेणुका पन्त , सुलोचना मेंदौला , बीरा रावत , सुबोधनी बट्ट , आदि मौजूद रहें।