नदी किनारे एडवेंचर पड़ा भारी, अजगर के हमले का लाइव वीडियो वायरल

 कुदरत की खूबसूरती और जंगल के बीच एडवेंचर करना कई लोगों को बेहद पसंद होता है, लेकिन कई बार जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो (Shocking Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। इंटरनेट पर तहलका मचा रहे इस वीडियो में कुछ युवा जंगल के बीच बहती नदी किनारे मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक युवक नदी के ऊपर पेड़ की ढलान से लटकी रस्सी के सहारे झूला झूल रहा होता है। माहौल एकदम खुशनुमा होता है और दोस्त उसके इस एडवेंचर को कैमरे में कैद कर रहे होते हैं

युवक जैसे ही रस्सी पकड़कर नदी के ऊपर झूलता है, ठीक उसी पल ऊपर पेड़ की घनी पत्तियों और झाड़ियों के बीच से एक विशालकाय अजगर तेजी से उस पर झपट्टा मारता है। अजगर का हमला इतना अचानक और खतरनाक था कि अगर एक सेकंड की भी देरी होती तो युवक की जान जा सकती थी। हमले को भांपते ही युवक ने तुरंत रस्सी छोड़ दी और सीधे नीचे बहती नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने के बाद उसने और उसके पानी में मौजूद दोस्तों ने बिना एक पल गंवाए तेजी से तैरकर किनारे की ओर भागना शुरू किया और अपनी जान बचाई। यह पूरा वाकया महज कुछ सेकंड के भीतर हुआ, जिसमें जरा सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। सोच रहे होंगे कि वाकई में शख्स की जान बच गई वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को sanjukgupta1987 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जंगल और जानवरों के क्षेत्र में जाकर ऐसी बेवकूफी करना खतरे से खाली नहीं है, किस्मत अच्छी थी कि युवक बच गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि

एडवेंचर के शौकीनों को यह समझना चाहिए कि कुदरत के नियम अपने होते हैं, जंगली जानवरों के इलाके में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *