राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

गुरुवार 03 सितंबर 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष राशि – भाग्योन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्य-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
  2. वृषभ राशि – आपसी मतभेद, कष्ट, हानि और विवाद की स्थिति संभव है। इसके बाद समय अनुकूल होगा। साहसिक प्रयासों में प्रगति होगी और भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी।
  3. मिथुन राशि – इच्छाशक्ति मजबूत होगी और आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। इसके बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। शारीरिक कष्ट की आशंका है और कोई योजना अधूरी रह सकती है।
  4. कर्क राशि – सोचे हुए कार्यों में लगातार प्रगति होगी। विवाद का समापन होने से प्रसन्नता मिलेगी। निवेश की गई पूंजी का प्रतिफल प्राप्त हो सकता है। किसी आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतजनों के सानिध्य का भी योग है।
  5. सिंह राशि – अभीष्ट कार्यों में संतोषजनक सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मौज-मस्ती पर खर्च हो सकता है।
  6. कन्या राशि – आशाएं अधूरी रहेंगी, लाभ में कमी आएगी और स्वजनों से अनबन हो सकती है। इसके बाद दिनचर्या व्यवस्थित होगी। शुभ समाचार मिलेगा और पारिवारिक खुशी का वातावरण बनेगा।
  7. तुला राशि –  लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य पूरे होंगे और प्रतियोगिता में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। इसके बाद समय असंतोषजनक रह सकता है। कार्यक्षमता में कमी आएगी और विरोधी प्रभावी हो सकते हैं।
  8. वृश्चिक राशि – नई योजना का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कुछ समस्याओं का समाधान होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है। विवादास्पद मसला हल होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे और वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
  9. धनु राशि – कठिनाइयों के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। श्रेष्ठजनों से संपर्क का अवसर मिलेगा और परोपकार की भावना जागृत होगी।
  10. मकर राशि – व्यवसाय में व्यवधान और समस्याओं के कारण चिंता रहेगी। इसके बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। सकारात्मक विचारों का उदय होगा और आहार-विहार में नवीनता आएगी।
  11. कुंभ राशि – व्यापार में धन निवेश के अवसर मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे और यात्रा सुखद रहेगी। इसके बाद समय निराशाजनक रह सकता है। पदोन्नति में बाधा आएगी और एकाग्रता में कमी महसूस होगी।
  12. मीन राशि – व्यावसायिक क्षेत्र में विस्तार के अवसर मिलेंगे। विचारों में जागरूकता आएगी। दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत मिलेगी। किसी व्यक्ति के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। स्वजनों के साथ तालमेल बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *