रविवार 29 नवंबर 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष राशि – भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। थोड़ा गृह कलह की स्थिति भी बनेगी। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम, संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। और भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी का भी प्रबल योग बन रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- वृषभ राशि – पराक्रम रंग लाएगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी, अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
- मिथुन राशि – धन अर्जन करेंगे। पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- कर्क राशि – ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- सिंह राशि – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- कन्या राशि – आय के नवीन स्रोत बनेंगे, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- तुला राशि – कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- वृश्चिक राशि – भाग्य साथ देगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। यात्रा का योग बन रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- धनु राशि – चोट- चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए, प्रेम संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- मकर राशि – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, प्रेम संतान व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कुंभ राशि – शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी होगा। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान रहेगा, गुरु ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संतान व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- मीन राशि – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं भावुकतावश होगा लेकिन प्रेम बना रहेगा, संतान की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य पर केवल ध्यान रखिए, बाकी सारी स्थिति अच्छी है। नीली वस्तु दान करना शुभ होगा।