राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

सोमवार 31 अगस्त 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष राशि – निराशा की स्थिति बनी रह सकती है। कार्य-व्यापार में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं और नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अकेलेपन की अनुभूति हो सकती है तथा मानसिक अशांति और सुख-सुविधाओं की कमी महसूस होगी।
  2. वृषभ राशि – नई योजना का शुभारंभ होगा। पारस्परिक संबंधों में मधुरता आएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं या प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। मनोबल बढ़ेगा। व्यापार में परिवर्तन के अवसर प्राप्त होंगे और आनंद की अनुभूति होगी।
  3. मिथुन राशि – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठजनों से संपर्क लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुभ समाचार मिलेगा और परिवार में मांगलिक आयोजन होने के योग हैं।
  4. कर्क राशि – सकारात्मक विचारों का उदय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य सुखद रहेगा। व्यापारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। किसी समारोह या उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।
  5. सिंह राशि – पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। कार्यों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। साझेदारी के व्यापार में सावधानी रखें। सुख-सुविधाओं में कमी महसूस हो सकती है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने की संभावना है।
  6. कन्या राशि – अधूरे कार्य पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
  7. तुला राशि – व्यापारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। निजी इच्छाओं की पूर्ति होगी। संभावित यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।
  8. वृश्चिक राशि – स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी के माध्यम से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आत्मीयजनों का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। आपसी सलाह से सफलता मिलेगी और धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
  9. धनु राशि – आर्थिक पक्ष को लेकर असंतोष बना रह सकता है। गुप्त चिंताओं का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परिवार में मतभेद संभव हैं। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लगेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
  10. मकर राशि – योजनाएं साकार होने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। राजनीतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कठिनाइयों का समाधान होगा। राजकीय पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे।
  11. कुंभ राशि – आकस्मिक लाभ मिलने की संभावना है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन की अड़चनें दूर होंगी। शत्रु परास्त होंगे। मित्रों और प्रियजनों के सहयोग से कई समस्याओं का समाधान होगा। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी।
  12. मीन राशि – ग्रहस्थिति आपके पक्ष में रहेगी। शारीरिक और मानसिक कष्टों में कमी आएगी। परोपकार की भावना जागृत होगी। स्वयं का निर्णय लाभदायक रहेगा। पारस्परिक संबंधों में सुधार होगा और धर्म-अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *