मुख्यमंत्री धामी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने की भेंट - uttarakhandkihunkar.in

मुख्यमंत्री धामी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 12 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान, खेल के प्रति समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!