राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन - uttarakhandkihunkar.in

राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष राशि – आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार में सफलता के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। लंबी यात्रा से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  2. वृषभ राशि – आज किसी दूर रहने वाले व्यक्ति से खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि, बढ़ते खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। निवेश और उधार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। व्यापार में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। बातचीत में संयम रखें।
  3. मिथुन राशि – आज आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। व्यापारियों को अच्छे सौदे मिल सकते हैं। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर आएंगे। जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। हालांकि, अनावश्यक खरीदारी से बचें और जरूरी कामों को प्राथमिकता दें।
  4. कर्क राशि – आज किसी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। उधार लेने या देने से बचें। नौकरी बदलने या व्यापार में बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज न करें।
  5. सिंह राशि – आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। संतान से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और लंबी यात्रा फिलहाल टालें।
  6. कन्या राशि – आज पारिवारिक परेशानियां सुलझ सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना पर चर्चा होगी। व्यापार में स्थिति मजबूत हो सकती है। काम के दौरान नकारात्मक विचारों से बचें। धार्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। बड़े फैसले व्यावहारिक सोच के साथ लें।
  7. तुला राशि – आज मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। पुराने काम आगे बढ़ेंगे और धन लाभ के प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार में निवेश के अवसर मिलेंगे, लेकिन जोखिम जरूर जांचें। गुस्से और अहंकार से बचें।
  8. वृश्चिक राशि – आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है। हालांकि, कर्ज लेकर नया काम शुरू करने से बचें। विवादों में संयम रखें और परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह लें।
  9. धनु राशि – आज मेहनत और भाग्य आपका साथ दे सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापार की पुरानी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। समय का सही इस्तेमाल करें। संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है। परिवार से बातचीत में नरमी रखें।
  10. मकर राशि – आज दूर स्थान से शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। धन लाभ के प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार में बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें।
  11. कुंभ राशि – आज आमदनी बढ़ने और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर हो सकती हैं। परिवार का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। नई संभावनाओं का लाभउठाएं, लेकिन अति आत्मविश्वास और अहंकार से बचें।
  12. मीन राशि – आज कार्यक्षेत्र में लोग आपके फैसलों को महत्व देंगे। नौकरी और व्यापार में सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ और मित्रों के सहयोग के संकेत हैं। बातचीत में कठोर शब्दों से बचें। खर्च नियंत्रित रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!