मुख्यमंत्री धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन – uttarakhandkihunkar.in

मुख्यमंत्री धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 20 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व मातृशक्ति की आराधना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने के साथ ही उसके आदर की प्रेरणा देता है।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *