मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा – uttarakhandkihunkar.in

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 18 अक्टूबर 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके शासकीय आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राम माधव के साथ संगठन से जुड़े विषयों और वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *