राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

मंगलवार 29 सितंबर 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष राशि – दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। निजी इच्छा की पूर्ति होगी और दांपत्य जीवन में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। संभावित यात्रा का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
  2. वृषभ राशि – लाभ अर्जित करने का मार्ग अवरुद्ध रह सकता है। राजकीय पक्ष से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद और एकाग्रता का अभाव रहेगा। यात्रा में परेशानी हो सकती है। दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी।
  3. मिथुन राशि – कठिनाइयों का समाधान होगा। व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। आत्मीयजनों के साथ संबंध मधुर होंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। किसी के माध्यम से बकाया धन की प्राप्ति हो सकती है।
  4. कर्क राशि – आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में धन निवेश कर सकते हैं और धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। इच्छित कार्य पूरे होंगे। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे और पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
  5. सिंह राशि – समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्य-व्यवसाय और आर्थिक क्षेत्र में सफलता के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपसी वैमनस्य समाप्त होगा। आहार-विहार में नवीनता आएगी।
  6. कन्या राशि – समय असंतोषजनक रह सकता है। स्वास्थ्य में प्रतिकूलता रहेगी। सहयोगियों की गतिविधियों के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेगा और पारस्परिक संबंधों में कटुता आ सकती है।
  7. तुला राशि – परोपकार की भावना जागृत होगी। आत्मसंयम से कार्य सिद्ध होंगे और निराशा का अंत होगा। अध्यवसाय की ओर रुझान बढ़ेगा। पारस्परिक संबंधों में प्रगति होगी और यात्रा सुखद रहेगी।
  8. वृश्चिक राशि – धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। इच्छित योजना का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। विवाद का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। उपहार मिलने के भी योग हैं।
  9. धनु राशि – मनचाही सफलता के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापारिक उन्नति होगी और स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। पुराने विवाद का समापन होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  10. मकर राशि – स्वास्थ्य में प्रतिकूलता रह सकती है। कार्यों में निराशा और आर्थिक प्रगति में बाधा आएगी। पारस्परिक संबंधों में तनाव रहेगा। शंका-कुशंका के कारण मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से नुकसान की आशंका है।
  11. कुंभ राशि – भाग्योन्नति के नए अवसर मिलेंगे। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। संभावित यात्रा का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। लाभ के योग भी हैं।
  12. मीन राशि – कार्य-व्यवसाय और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे। कुछ समस्याओं का समाधान होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। पारस्परिक संबंधों में प्रगति होगी और जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *