उत्तराखंड की लोक संस्कृति की दिखी मनोहारी झलक

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 28 फरवरी 2026

लोक भवन, देहरादून में आयोजित वसंतोत्सव-2026 के प्रथम दिवस पर शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति की मनोहारी झलक दिखी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। कुमाऊंनी छपेली लोकगीत’गोरख्या चेली भागुली’, गढ़वाली लोकगीत “मेरा बाजू रंगा रंग बिचारी’,जौनसारी छोड़े लोकगीत’को देश को बटोई’,थारू जनजाति का ‘खेती-खलिहान’ लोकगीत’देखो गांव के किनारे’और कुमाऊंनी बैठकी होली ‘मेरी नथ गढ़ दे’ जैसे पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से राज्य की लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की गई।

कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में राज्य की सांस्कृतिक विविधता और लोक जीवन की समृद्धि को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन,सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत, अपर सचिव रीना जोशी, निदेशक उद्यान एस.एल. सेमवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!