भाजपा महानगर कार्यालय में हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश महामंत्री पायल ग्येल की परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न - uttarakhandkihunkar.in

भाजपा महानगर कार्यालय में हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश महामंत्री पायल ग्येल की परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 23 नवंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर कार्यालय में आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं प्रवासी प्रभारी आदरणीया पायल ग्येल की उपस्थिति में महानगर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

महानगर अध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील शर्मा ने की। इस अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान पायल ग्येल ने महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया तथा संगठन की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर पायल ग्येल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। संगठन की मजबूती आपसी समन्वय, संवाद और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से सुनिश्चित होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की विचारधारा एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। परिचयात्मक बैठकें संगठन के विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठनात्मक कार्यों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी संगठनात्मक एकजुटता एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!