जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 23 अगस्त 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का देवभूमि उत्तराखंड की धरती पर स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश की ओर से शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान के बीच प्रदेश में कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *