उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा देहरादून महानगर की संगठनात्मक बैठक आयोजित - uttarakhandkihunkar.in

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा देहरादून महानगर की संगठनात्मक बैठक आयोजित

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 12 नवंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महानगर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अवगत कराया की उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर की सभी विधानसभा एवं सभी शक्ति केंद्रों पर स्थापना दिवस के उपलक्ष में राज्य महोत्सव एवं सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि 13 नवंबर से 15 नवंबर तक कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य स्थापना के गौरवशाली इतिहास, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उत्तराखंड की विकास यात्रा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता एवं महानगर प्रभारी श्री राकेश गिरी एवं सह प्रभारी श्री संजय गुप्ता ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस हम सभी के लिए गौरव, सम्मान और आत्मगौरव का अवसर है। राज्य निर्माण के लिए अनेक आंदोलनकारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमें उनके सपनों के अनुरूप विकसित एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है।

उत्तराखंड की स्थापना के पीछे वर्षों का संघर्ष, त्याग और बलिदान जुड़ा हुआ है। आज प्रदेश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले राज्य महोत्सव एवं सम्मेलनों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में महानगर के उपाध्यक्ष संध्या थापा सुनील शर्मा राजेश कंबोज संकेत नौटियाल ओम कक्कड़ महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल मंत्री मोहित शर्मा जगदीश सेमवाल समीर डोभाल विनोद शर्मा बबलू बंसल प्रदीप कुमार मोतीराम बलदेव नेगी महिपाल विजय पाल मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा सुषमा कुकरेती पंकज शर्मा सुमित पांडे एवं पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!