राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन - uttarakhandkihunkar.in

राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

शुक्रवार 06 नवंबर 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष राशि – स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चिड़चिड़ापन बढ़ा रहेगा और शत्रु सक्रिय रहेंगे। विपरीत लिंगी संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतिएगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान दीजिएगा। बाकी प्रेम और संतान की स्थिति मध्य में है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  2. वृषभ राशि – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम के लिए भी समय अच्छा है, लेकिन मानसिक चंचलता पर जरूर काबू रखिएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  3. मिथुन राशि – भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर मिलेगा। घर में कुछ शुभ संस्कार हो सकते हैं। लग्जरी आइटम में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  4. कर्क राशि – व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  5. सिंह राशि – धन का आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  6. कन्या राशि – आपके अंदर एक गजब का आकर्षण आ गया है। सौम्यता बढ़ रही है और आपका कद बढ़ रहा है। आप शुभता के प्रतीक बन रहे हैं। जरूरत के हिसाब से हर तरह की वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। शुभ समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  7. तुला राशि – स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से प्रभावित रहेगा। खर्चों की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्य में है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक राशि – आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्गों से भी पैसे आएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी की तरफ से बहुत से उपहार मिलने के संकेत हैं। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  9. धनु राशि – व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  10. मकर राशि – भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  11. कुंभ राशि – चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान रखिएगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से समय थोड़ा मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  12. मीन राशि – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। आप बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी की शरण में बने रहें और उन्हें प्रणाम करें। शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!