‘मन की बात’ बना जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम : मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 26 अप्रैल 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के हाथीबड़ाकला स्थित बूथ संख्या 69 में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133 वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात से समाज में जागरूकता लाने के साथ ही जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल जानकारी प्रदान करता है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और आमजन को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से इस कार्यक्रम को सुनें और इससे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता डंडरियाल, आरएस परिहार, निरंजन डोभाल, अशोक गुप्ता, संजय नौटियाल, अर्जुन सिंह, कैप्टन दिनेश चंद्र सकलानी (सेनि) सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!