युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 15 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत है और युवाओं को “नेशन फर्स्ट” की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की निर्णायक भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री धामी यहां गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित ‘राष्ट्र निर्माण उत्सव’ कार्यक्रम में तीन नए रेडियो चैनलों के शुभारंभ के मौके पर संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि उन्हें जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर बनना होगा। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में युवाओं को फ्यूचर रेडी बनाना आवश्यक है और राज्य सरकार डिमांड बेस्ड स्किल ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और युवाशक्ति को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सरकार स्टार्टअप, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रही है। मुख्यमंत्री ने रेडियो की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीकी बदलावों के बावजूद इसकी विश्वसनीयता और आत्मीयता आज भी बनी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए रेडियो को पुनः लोकप्रिय बनाने में उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में राकेश बेदी, मेजर प्राजुक्ता देसाई सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!