दो आरोपितों को किया जिला बदर

उत्तराखंड(हरिद्वार),रविवार 31 मार्च 2024

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को जनपद सीमा से बाहर करने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो आरोपितों के विरुद्ध गुंडा एक्ट में कार्रवाई करते हुए जनपद की सीमा से बाहर छोड़ा है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि लक्सर पुलिस ने आरोपित आशीष उर्फ आशू पुत्र राकेश निवासी सोसाइटी लक्सर को 30 दिन तथा साजिद उर्फ कुट्टर पुत्र जाकिर निवासी खडंजा कुतुबपुर को 60 दिनों के लिए जनपद की सीमा से बाहर उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर की सीमा पर छोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!